रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अनुसूचित जनजाति ओपन बालिका वर्ग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में ऊधमसिंह नगर 'ए' ने नैनीताल को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं उत्तरकाशी की टीम तीसरे स्थान पर रही। सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में ऊधमसिंह नगर 'ए' ने पौड़ी को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल उत्तरकाशी और नैनीताल के बीच खेला गया, जिसमें नैनीताल की टीम 2-1 से विजयी रही। फाइनल मुकाबले में ऊधमसिंह नगर 'ए' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नैनीताल को सीधे सेटों में मात दी। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी और विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.