देहरादून, जनवरी 19 -- देहरादून, वरिष्ठ संववाददाता। ऊधमसिंह नगर में किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या कांड में सस्पेंड हुए तत्कालीन आईटीआई थाने के एसओ कुंदन सिंह रौतेला की वार्षिक गोपनीय आख्या (एसीआर) सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस विभाग के गोपनीय दस्तावेज के सार्वजनिक होने को डीजीपी दीपम सेठ ने बेहद गंभीरता से लिया है। डीजीपी ने एसीआर लीक की जांच का जिम्मा अब एसटीएफ को सौंप दिया है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की गोपनीय आख्या का सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होना एक संवेदनशील और गंभीर मुद्दा है। एसीआर एक गोपनीय डिजिटल दस्तावेज होता है। जिसे सुरक्षित आईटी और डिजिटल प्रणाली के माध्यम से केवल अधिकृत अधिकारी ही एक्सेस कर सकते हैं। ऐसे में किस अधिकारी ने इसे लीक किया, उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.