रुद्रपुर, दिसम्बर 11 -- रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में कल यानी 13 दिसंबर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। यह लोक अदालत जिला न्यायालय रुद्रपुर सहित काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज तथा किच्छा स्थित दीवानी न्यायालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक साथ लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा। जिनमें भरण-पोषण, धन वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर बिल, धारा 138 एनआई एक्ट और अन्य शमनीय और सिविल मामले शामिल रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.