बाराबंकी, फरवरी 16 -- रामनगर। ब्लॉक स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के दिन शुरू हुए ॐ नम: शिवाय के 24 घंटे जप के समापन के बाद सोमवार को विधि-विधान से हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ जितेंद्र कुमार, जेईएमआई अरुण व्यास, मनीष कुमार, राजकमल व विनीत राय सचिव मौजूद रहे और हवन पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व बड़े बाबू विनोद मिश्रा द्वारा कराया गया था। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हवन पूर्ण होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...