फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- फिरोजाबाद। प्रशासन ने सदर तहसील क्षेत्र के गांव ऊंधनी में अवैध रूप से संचालित की जा रही लोहा गलाने की फैक्ट्री को सील कर दिया। इस फैक्ट्री के सील हो जाने पर गांव के लोगों को जहरीली गैस से उत्पन्न प्रदूषण से राहत मिल गई। गांव के किसानों ने गांव ऊंधनी में संचालित की जा रही प्रदूषण कार्य फैक्ट्री के संबंध में प्रशासन से शिकायत की थी। किसानों का कहना था कि करीब आठ माह से इस फैक्ट्री का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। फैक्ट्री में लोहा गलाया जाता है। जिसमें बदबूदार तेजाब और अन्य तरह के केमिकल प्रयोग किए जाते हैं। फैक्ट्री से जहरीली गैस निकलती है। जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है। आसपास के खेतों में फसल उगाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना था कि फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.