जहानाबाद, अप्रैल 16 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के ऊंटा सब्जी मंडी के पास से फिर एक बाइक की चोरी हो गई। बुधवार की शाम वाहन चुराने वाले चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। खबर के अनुसार स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के लिपिक अमलेश कुमार की बाइक की चोरी हुई है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दिया है। बताया गया है कि बाइक खड़ी कर वह सब्जी की खरीदारी कर रहे थे। उनकी पत्नी बाइक के पास ही खड़ी थी। लेकिन कुछ काम के लिए महज पांच मिनट के लिए उन्होंने अपनी पत्नी को बुलाया और उसी दौरान चोर - उचक्का उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गया। ऊंटा सब्जी मंडी के पास अक्सर अपराधी घूमते रहते हैं। पूर्व में भी वहां से कई बाइकों की चोरी कर ली गई है। उठा इलाके के ही लंपट - बदमाश ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। सड़कों के अलावा घरों में भी चोरियां करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.