पलामू, फरवरी 8 -- विश्रामपुर। ऊंटारी रोड प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि डॉ. योगेंद्र सिंह उर्फ योगी सिंह को बनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिंह का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया और सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. योगेंद्र सिंह के सांसद प्रतिनिधि बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सकेगा। कार्यक्रम में डॉ. योगेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर, समाजसेवी अगस्त तिवारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.