मोतिहारी, फरवरी 9 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष की यात्रा पूरी होने को ले रविवार को हनुमान गढी हनुमान मंदिर परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन आरएसएस के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख राणा प्रताप, विहिप के बिहार झारखंड विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता, संघ के जिला सह संघ चालक श्याम सुन्दर, बाबा शैलेन्द्र गिरि, अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, सचिव ध्रुव प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। संचालन संघ के विभाग प्रमुख रविशंकर वर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता आरएसएस के राणा प्रताप ने कहा कि हिन्दू यदि एक साथ उठना बैठना शुरू कर दे तो सारी समस्याओं का हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आरएसएस पंच परिवर्तन लेकर चला है। जिसमें सामाजिक समरसता, स्व का बोध कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक...