पीलीभीत, फरवरी 23 -- पूरनपुर। हिंदू समरसता सम्मेलन में पहुंचे ब्रज प्रांत मंत्री अनुज ने हिंदुओं से एकजुट रहने का आवाहन किया। उन्होंने कहा सर्वण समाज को आगे आकर भेदभाव समाप्त करना होगा। रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव गजरौला खास में विश्व हिंदू परिषद का हिंदू समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के ब्रज प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि गौ रक्षा प्रमुख ब्रज प्रांत सुनील मिश्रा मौजूद रहे। प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह ने कहा कि जब तक हिंदू संगठित नहीं होगा, तब तक हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना एक सपना है। सवर्ण समाज को आगे आकर ऊंच नीच का भेदभाव मिटाकर मध्यकालीन युग से फैली इस गंदगी अपने मन से हटाकर भटके हुए हिंदू समाज को सम्मान देकर संगठित करना होगा। यह संगठन की विचार धारा पर चलकर ही संभव हो पाएगा। उ...