नई दिल्ली, मई 26 -- भारत में लोगों की आस्था से जुड़े हुए कई प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, वैष्णो देवी, अमरनाथ, तिरुपति और पालनी जैसे ये अनेकों तीर्थस्थल ऊंची पहाड़ियों पर स्थित है, जहां पहुंचने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालुओं को लंबी यात्रा करनी पड़ती है। कठिन रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है, तब जाकर कही उन श्रद्धालुओं को मंदिर में भगवान का दर्शन करने का मौका मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर अधिकतर तीर्थस्थल ऊंची पहाड़ियों पर ही क्यों बनाए गए हैं। क्या इसके पीछे कोई धार्मिक, आध्यात्मिक या प्राकृतिक कारण हैं, या ये मात्र एक संयोग है ? चलिए जानते हैं।पहाड़ों पर इसलिए बसे हैं देवी से जुड़े तीर्थस्थल वेदों और पुराणों में बताया गया है कि यह सृष्टि पांच मूलभूत तत्वों- जल, वायु, अग्नि, भूमि और आकाश से बनी है। इन तत्...