अलीगढ़, सितम्बर 23 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रसलगंज स्थित अग्रसेन चौक की शाम माता रानी के नाम रही। श्री अग्रवाल युवा संगठन द्वारा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव एवं प्रथम नवरात्र के उपलक्ष में सोमवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया। इस क्रम में डांडिया से पूर्व भव्य द्रोपदी चीर हरण का मंचन हुआ। मंचन देख दर्शन भक्ति में डूब गए। देर रात सभी ने डांडिया का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अग्रसेन के माल्यार्पण एवं चरण वंदन कर किया। मुख्य अतिथि कंचन अग्रवाल रही। कुलदेवी मां महालक्ष्मी पूजन एवं यज्ञ आयोजित किया गया जिसमें संगठन के समस्त पदाधिकारियों और अनेक सदस्यों ने भाग लिया। इसके बाद शारदीय नवरात्र के अवसर पर देवी रूपी कन्या पूजन हुआ। छोटी-छोटी कन्याओं के चरण धोकर उनका पूजन किया। पदाधिकारियों ने उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.