कन्नौज, नवम्बर 27 -- गुरसहायगंज। ब्लॉक तालग्राम के ग्राम ऊंचा में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या पिछले काफी दिनों से बनी हुई है। इस समस्या के निराकरण के प्रति जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। गुरसहायगंज अमोलर मार्ग से जुड़े ग्राम ऊंचा में पानी की टंकी के समीप अक्सर पाइप लाइन लीकेज होता है। टंकी के समीप सड़क के किनारे एक गड्ढा भी है। जिससे हादसे का अंदेशा बने रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों व राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी व कीचड़ को बढ़ावा मिल रहा है। जलभराव से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके अलावा पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से पेयजल सप्लाई भी दूषित हो रही है। इस और जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। जलभराव के कारण खास कर महिलाओं को बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड...