मथुरा, फरवरी 9 -- मथुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऊंचागांव के कुदरवन स्थित सार्वजनिक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य को कथित रूप से कुछ दबंगों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। जिससे निर्माण कार्य रुक गया। शनिवार को अखिल भारतीय समता फाउंडेशन की संरक्षक एवं ग्राम प्रधान ओमवती के नेतृत्व में रामनगर, ग्राम पंचायत ऊंचा गांव (मथुरा ब्लॉक) के अनुसूचित जाति समुदाय सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सदर तहसील दिवस प्रभारी को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार, अनुसूचित जाति के लोगों एवं ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्रदर्शनकारियों ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अत्याचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध सख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.