फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद। ऊंचा गांव की मख्जनुल उलूम जामा मस्जिद में देश की सलामती, अमन-चैन और फौज की लंबी उम्र के लिए दुआ की गई। ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों पर फौज की जबरदस्त कार्रवाई पर मौलाना जमालुद्दीन ने खुशी जताते हुए फौज को सलाम किया। मौलाना ने कहा कि हमारी फौज ने 140 करोड़ देशवासियों की आवाज पर जवाब देते हुए आतंकियों को उनके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब हम रात को चैन से सोते हैं, तब हमारे फौजी सीमा पर हमारी हिफाजत में लगे रहते हैं। इसलिए हमें अपनी इबादतों में देश की तरक्की, सलामती और फौज के लिए दुआ करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने धर्म के नाम पर 27 लोगों को शहीद कर अमन-चैन को बिगाड़ने की कोशिश की, मगर देश की जनता ने एकजुट होकर आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। मस्जिद में बच्चों को जंग और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.