रायबरेली, मार्च 8 -- ऊंचाहार। जिले से प्रयागराज को जोड़ने के लिए बाईपास के साथ में चारलेन सड़क का निर्माण किया गया। ऊंचाहार में में बनाए गए बाईपास को महाकुंभ के समय शुरू करा दिया गया था। जिसके चलते वाहनों को आने जाने में सुगमता हो रही थी। सड़क के साथ में रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते विगत तीन दिनों से बाईपास से वाहनों को निकलने पर निर्माण कार्य करने वाली कंपनी ने रोक लगा दिया है। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ओवरब्रिज से वाहनों को निकलने पर रोक लगा दिए जाने के चलते स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.