प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज। ऊंचाहार एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री का सामान चोरी हो गया है। फरीदाबाद निवासी तेजवीर नागर ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह ट्रेन नंबर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब कानपुर पहुंची तो पता चला कि उनका बैग गायब है। बैग में लैपटॉप, पांच हजार रुपये और जरूरी कागजात थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...