हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। ऊंचापुल क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला का सोने का मंगलसूत्र झपटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मुखानी कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धार बिठौरिया नंबर एक ऊंचापुल काठगोदाम बाईपास रोड निवासी बीना पाठक ने बताया की बीते 4 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी दुकान पर थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दुकान पर आए। उनमें से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा। जबकि दूसरे ने उनसे मेहंदी मांगी। मेहंदी देते समय एक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। मंगलसूत्र में दो पाइप और एक लॉकेट था। झपट्टे के दौरान एक पाइप जमीन पर गिर गया, लेकिन दूसरा पाइप और लॉकेट लेकर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से चौफुला की ओर लेकर भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.