शामली, फरवरी 8 -- ऊंचागांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदू समाज से एकजुटता का आह्वान किया गया। रविवार को ऊंचागांव में एक मैरिज होम में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे महंत पीर बाबा बालकनाथ योगी डॉ. गौतम नाथ जी महाराज ने कहा कि जात-पात को भूलकर हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए। तभी हिंदू धर्म का परचम लहराएगा। अगर जाति में बंटोगे तो कटोगे। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा करने वाला ही सच्चा हिंदू है। मातृभूमि पर किसी भी संकट में सभी सनातनी एक साथ खड़े होंगे। वृंदावन से पधारे प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य लाडली जी महाराज ने कहा कि पहले व्यक्ति को स्वयं में सुधार लाना चाहिए। अपना सुधार करोगे तभी विश्व का कल्याण होगा। उन्होंने सनातन धर्म की प्राचीनता और अमरता पर प्रकाश डाला तथा राधे माता का भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.