नोएडा, दिसम्बर 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-65 स्थित कंपनी में ऊंचाई से गिरकर 40 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारी गुरुवार रात को सवा नौ बजे के करीब तीसरी मंजिल की रेलिंग से नीचे गिरा। सिर के बल गिरने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी जाकिर के रूप में हुई है। जाकिर शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह सेक्टर-65 स्थित हल्दीराम कंपनी के अंदर रहता था। इस संबंध में मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। करीब दो साल पहले जाकिर नोएडा आया था। पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल से मिले मेमो से हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...