हमीरपुर, फरवरी 17 -- भरुआ सुमेरपुर। नमामि गंगे योजना का तहत बनाए गए ओवरहेड टैंक से सप्लाई नहीं होने से किसी भी पंचायत में ऊंचाई वाले इलाके में जलापूर्ति नहीं हो पा रही हैं। इससे ग्रामीण परेशान है। मुंडेरा के प्रधान अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि गांव के ऊंचाई वाले इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है क्योंकि जलापूर्ति टंकी के बजाय सीधे पाइपलाइन से की जा रही है। साथ ही किसी भी कनेक्शन में टोंटी नहीं लगाई गई है। इससे हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है। उन्होंने कहा कि टोंटियां या लगाना बेहद जरूरी है तभी पानी की बर्बादी रुकेगी। फोटो नंबर 13- ऊंचाई वाले इलाके में बिना टोंटी के बर्बाद होता पानी। अतिक्रमण हटा नहीं, गहरीकरण कार्य शुरू फोटो नंबर 14- पंधरी के संदूक तालाब में बिना अतिक्रमण हटाए शुरू हुआ गहरीकरण का कार्य। भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचाय...