मधुबनी, मार्च 19 -- मधुबनी। उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरौनी में मंगलवार को 85 बच्चों की स्वास्थ्य जांच हुई। बच्चों को दवा दी गई। गंभीर रूप से बीमार 10 बच्चों को बेहतर चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 15 बच्चों के आंख की जांच भी हुई। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत डॉक्टरों की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। डॉ रामनरेश कुमार, डॉ नवीन कुमार और एएनएम नीतू कुमारी बच्चों के स्वास्थ्य जांच में सहयोग कर रही थी। शिक्षक राकेश ठाकुर, नंद किशोर निराला, गोविंद शाह, सुजीत कुमार मंडल ,विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.