भदोही, दिसम्बर 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ठड का प्रकोप बढ़ते ही वन विभाग द्वारा गठित उड़न दस्ता टीम की सक्रियता बढ़ गई है। चार दिन में गठित टीत द्वारा लकड़ी लदा तीन वाहनों को पकड़ा जा चुका है। इन वाहनों को जुर्माना लगाने के साथ छोड़ दी गई है। विभागीय टीम की सख्ती से अवैध लकड़ी कटान और ढुलाई करने वालों की बेचैनी बढ़ गई है। नवंबर से मार्च माह तक उड़न दस्ता की टीम सक्रिय रहेगी। रात्रि में निर्धारित स्थलों पर छापेमारी कर अवैध लड़की काटने और बेचने वालों के विरुद्ध विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है। डीएफओ विवेक यादव ने बताया कि उड़न दस्ता में सात सदस्यीय टीम नवंबर से लेकर मार्च तक रात में नियमित गस्त करके कटान को रोकेगी। गठित टीम ने चार दिन में निर्धारित स्थानों पर जांच कर तीन वाहन को पकड़ा गया। इन वाहनों को जुर्माना लगाने के बाद छोड़ दी गई है। अवैध लकड़ी...