कौशाम्बी, जनवरी 5 -- प्रतिबंधित चाइनीज मांझा आखिर कैसे बिक रहा है। किसकी शह पर आ रहा है। ये वही चाइनीज मांझा है, जिसने कईयों को घायल किया है। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। घटनाएं बढ़ी तो अब लोग प्रतिबंधित मांझे को लेकर सवाल उठाने लगे हैं। न्यायालय व शासन का निर्देश होने के बावजूद चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। 14 जनवरी आ रही हैं। अभी से मकर संक्रांति पर्व पर पतंग उड़ाने वाले अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। युवाओं के साथ बच्चे भी अपने परिजनों के साथ पतंग उड़ाकर त्योहार मनाने की पूरी कोशिश में लग गए हैं। यदि प्रतिबंधित मांझा बिकता रहा तो मकर संक्रांति पर्व पर बड़ी घटनाएं हो सकती हैं, इसकी आशंका अभी से लोगों ने जाहिर करनी शुरू कर दी है। ------ घायल होने के बाद संक्रमण का बढ़ता खतरा पतंगबाजी के दौरान अक्सर जब पतंग कट कर ...