प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। स्वदेशी कॉटन मिल उस वक्त चालू थी। वहां पर राम मिलन यादव मजदूर नेता थे। कर्मचारी शिवधारी यादव को मिल से निकाल दिया गया। राम मिलन यादव बताते हैं कि नया खून तो था ही पर उन्हें आपातकाल के बारे में जानकारी नहीं थी। सुबह 10 बजे साथियों के साथ बैठक कर दोपहर 12 बजे हड़ताल कर दी। दो बजे शिफ्ट बदली तो आने वाले कर्मचारियों को हड़ताल के बारे में जानकारी देकर उनसे सहयोग का आग्रह किया। ऐसे ही रात 10 बजे शिफ्ट बदलने पर किया गया। 20-25 कर्मचारी साथ रह कर प्रचार कर रहे थे। रात को तत्कालीन एसडीएम करछना जेएन विश्वकर्मा, दारोगा राम आधार और चौकी प्रभारी सदानंद राय ने कॉटन मिल से और बाहर से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जमकर पीटा। इसके बाद थाने ले गए और पूरी रात पीटते रहे। सुबह सभी का चालान कर जेल भेज दिया गया। हम लोगों को बी श्रेणी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.