बिजनौर, जनवरी 7 -- जिला अस्पताल के ओपीडी में फर्जी डॉक्टर द्वारा डा. तुषार की मोहर लगाकर मरीजों को दवाइयां लिखने के प्रकरण में मेडिकल कालेज प्रिंसिपल की ओर से गठित टीम ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को तीन चिकित्सकों व दो फार्मेसिस्टों के बयान हुए। उस दिन दूसरे डॉक्टर से फोन पर कथित फर्जी डॉक्टर को अपना असिस्टेंट दिनेश बताने वाले डा. तुषार ने बयानों में आज उसे पहचानने से ही इनकार कर दिया। गौरतलब है कि मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में बीते शुक्रवार सुबह फार्मेसी स्टाफ ने कक्ष संख्या 25 टीबी एंड चेस्ट ओपीडी में एक कथित फर्जी चिकित्सक को सहायक आचार्य डा. तुषार सिंह की मोहर लगाकर गंभीर मरीजों को दवाइयां लिखते पाया था। उस समय डा. तुषार मौजूद नहीं थे। शोर पर पहुंचे वरिष्ठ परामर्शदाता डा. राजीव रस्तोगी ने फोन कर डा. तुषार से फोन कर पूछा त...