नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्यास ले चुके उस्मान ख्वाजा ने पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक का समर्थन किया और अपने देश के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की कड़ी आलोचना की है। ख्वाजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए कैमरून ग्रीन की आलोचना की और पाकिस्तानी स्पिनर का समर्थन किया। उस्मान तारिक पाकिस्तान सुपर लीग से लाइम लाइट में आए और उसी दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवाल भी उठे। हालांकि, जांच के बाद उनके एक्शन को सही बताया गया और वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। तारिक का एक्शन दोबारा चर्चा में तब आया, जब पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में कैमरून ग्रीन उनकी गेंद पर आउट हुए। पवेलियन लौटते वक्त ग्रीन खासे नाराज थे और उन्होंने उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.