मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- स्पिक मैके के तत्वावधान में शुक्रवार को चिल्ड्रन एकेडमी सीरियर सकेंड्री स्कूल में विख्यात वायलिन वादक उस्ताद जौहर अली खान का भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। शहर के फ्रेंड्स कालोनी स्थित चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सकेंड्री स्कूल में वायलिन वादन कार्यक्रम में कलाकार उस्ताद जौहर अली खान ने बताया कि भारत अकेला ऐसा देश है जहां संगीत को बहुत पवित्र माना गया है । विद्या की देवी सरस्वती के हाथ में वीणा, भगवान कृष्ण के बांसुरी, गणेश जी के पखावज, भगवान शिव के डमरू यह सिद्ध करता है कि संगीत हमारे यहां मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि दिव्य अनुभूति का माध्यम है। उस्ताद जौहर अली ने कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कालीन राग अहीर भैरव से किया, जिसमें उन्होंने आलाप से ही राग की आत्मा को जागृत कर दिया । भैरव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.