देवरिया, फरवरी 18 -- बरहज/भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद मिश्र की पुण्य तिथि भलुअनी ब्लाक परिसर में सोमवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। राजनीति के दिग्गजों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि पं.दुर्गा प्रसाद मिश्र ने अपनी शर्तों पर राजनीति की। राजनीतिक जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। केंद्रीय मंत्री सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि स्व. मिश्र राजनीतिक पुरोधा थे। उनके व्यक्तित्व से हम सभी को सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि दुर्गा मिश्र पूर्वांचल में भाजपा को खड़ा किया। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। श्रद्धांजलि सभा को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.