बदायूं, अक्टूबर 4 -- उसावां। नगर में कवि रामसहाय शूल के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि महेश चंद्र मिश्रा अग्निमुख ने की। कवि महेश चंद्र मिश्रा ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। कवि सुरेश ने अपने गीतों के माध्यम से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कवि संतोष कुमार सिंह ने अपने सुप्रसिद्ध गीत वो कलम के सिपाही कहां खो गए पढ़कर सबका मन मोह लिया। वरिष्ठ शायर अब्दुल वहाब आजाद ने बेहतरीन कलाम पेश कर गंगा जमुनी तहजीब से एकता का संदेश दिया। कवि अमित अंबर ने अपने छंदों के माध्यम से गोष्ठी को ऊंचाइयां प्रदान की। कवि जगपाल जग ने अपने शायराना अंदाज में समाज में फैली कुरीतियों पर तीखे व्यंग्य किए। संचालन मुशीर अहमद ने किया। गोष्ठी में रामानंद मिश्रा, शायर अनीस, रामसहाय शूल समेत अन्य कवियों ने भी काव्य पाठ किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.