बदायूं, सितम्बर 27 -- उसावां। दातागंज रेंज के वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लापरवाही की हद ही पार कर दी है। सियार के हमले में दो बच्चियां घायल हो चुकी हैं। इसके बाद भी वन विभाग की टीम सियार पकड़ने नहीं पहुंची। इससे लोगों में रेंज के प्रति गुस्सा है। गांव भावन नगला में गुरुवार रात एक सियार ने गांव के देव सिंह की पांच वर्ष की पुत्री रीता एवं पथराज सिंह के यहां आयी तीन साल की धेवती पर हमला कर दिया। इसमें दोनों बच्ची सियार के नाखून लगने से जख्मी हो गयी। सियार ने रात में ही तीन कुत्तों एवं एक भैंस पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी लोगों ने वन विभाग को दी, लेकिन दूसरे दिन शाम तक वन विभाग की ओर से कई नहीं पहुंचा। लोगों ने वन अधिकारियों से सियार पकड़वाने की मांग की है। गांव में सियार की दहशत से भय का माहौल है। ग्रामीणों को सियार की पागल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.