बदायूं, सितम्बर 21 -- गा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद गिरावट शुरू हो गयी है, लेकिन उसहैत क्षेत्र में बढ़े हुये पानी का दवाब है। इसकी वजह से क्षेत्र के 19 गांव बाढ़ के पानी से घिर गये हैं। जलस्तर और बढ़ा तो इन गांवों के अंदर तक पानी पहुंच जाएगा और दिक्कत बढ़ जाएगी। तहसील प्रशासन ने पुन: बाढ़ आने पर सर्तकता बढ़ा दी है। सहसवान के आसे नगला के समीप कटान काबू में है। गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में पांच सेमी की गिरावट दर्ज की गयी है, लेकिन उसहैत क्षेत्र में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। इसके चलते हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला, अहमद नगर बछौरा, अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला, बल्ले नगला, ग्योढी नगला समेत 19 गांव बाढ़ के पानी से घिर गये हैं। जिसकी वजह से इन गांवों के लोग परेशान हैं और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.