बदायूं, अक्टूबर 9 -- उसहैत, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा नगर में हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी। नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। कहा, वाल्मीकि समाज का हित भाजपा सरकार में सुरक्षित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकि समाज के लिये सौगात दी। शोभायात्रा महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर, कालसेन बाबा मंदिर, नगर पंचायत परिसर होती हुई मुख्य बाजार पहुंची। यहां के बाद जूनियर हाईस्कूल, अस्तर मंदिर होकर पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद पुनः वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा संपन्न हो गयी। शोभायात्रा में काली माता का अखाड़ा, लव-कुश की झांकी का प्रदर्शन बेहतर रहा। विधायक राजीव कुमार सिंह ने वाल्मीकि समाज को सनातन धर्म का सबसे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.