बदायूं, अगस्त 26 -- उहसैत, संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गयी है, 24 घंटे में चार सेमी की जलस्तर में कमी आयी है, लेकिन अभी तक जिले के 36 गांव में बाढ़ के हालात बने हुये हैं। इसकी वजह से बाढ़ पीड़ित परेशान हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों का कहना है कि आगामी दो, तीन दिन में गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ जाएगा। सदर, सहसवान, दातागंज तहसील के 36 बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ का पानी भरने से बाढ़ पीड़ितों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि नरौरा, बिजनौर, हरिद्वार डैम से जलस्तर कम होने की वजह से पानी कम हो रहा है। रविवार की अपेक्षा जलस्तर में चार सेमी की कमी आयी है, लेकिन उसहैत क्षेत्र के 19 गांवों में बढ़े हुये पानी का दवाब बना हुआ है। इसके चलते यहां के हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहाबाद खाम, टिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.