गोपालगंज, फरवरी 24 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता । स्थानीय थाने के उसरी बीन टोली में 22 फरवरी को सुमित्रा देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हुई हत्या की पुलिस की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को थाने में घटना के तीसरे दिन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें मृतका पति गणेश रावत ने दर्ज अपने बड़े बेटे को आरोपित बनाया है। प्राथमिकी में कहा है कि रुपए के विवाद को लेकर ही बेटे रामभजन रावत ने उनकी पत्नी की हत्या धारदार हथियार से कर दी। वैसे पुलिस ने घटना के तत्काल बाद आरोपित राम भजन रावत को हिरासत में ले लिया था। घटना के दौरान वह भी जख्मी हो गया था। प्रारंभिक इलाज के लिए उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.