अमरोहा, जून 22 -- भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। अगले दो दिन में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली सहित यूपी के 56 जिलों मानसून एंट्री कर गया है। इसके बाद अब पश्चिमी यूपी की ओर मानसून आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 22 जून से 26 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है। अमरोहा में रविवार की सुबह से मौसम की चाल बदली नजर आ रही है। आसमान में सुबह से बादल डेरा जमाए हुए हैं। हवा शांत है। जिस कारण उमस गर्मी से आमजन का बुरा हाल है। बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र में सिंचाई का संकट गहराने लगा है। धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। सिंचाई पर खर्च का बोझ बढ़ रहा है। जिले में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। उप कृषि निदेशक रामप्रवेश ने बताया कि मानसून सक्रिय बना हुआ है। एक-दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.