रांची, जनवरी 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, अनगड़ा में शुक्रवार को चार दिनी वार्षिक खेलकूद सह महोत्सव संपन्न हो गया। समापन के मौके पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायिका सह गीतकार उन्नति शाह की लाइव प्रस्तुति रही। उनकी प्रस्तुति ने पूरे विद्यार्थियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, कबड्डी, नृत्य, गायन, नाटक, रंगमंच, मेहंदी, रंगोली, फोटोग्राफी और रील मेकिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रो-वीसी प्रो मिलिंद ने पुरस्कृत किया। फूड स्टॉल और गेम स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का समन्वय डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ जयंतिका पाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच गायक मधु मंसूरी हंसमुख ने विद्यार्थियों ...