रांची, सितम्बर 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि अनगड़ा में सोमवार को विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कार्यक्रम शुरू किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और युवा सशक्तीकरण में सक्रिय रूप से जोड़ना था। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से 330 छात्र शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में विकसित भारत युवा संसद 2025 की विजेता रिया गुप्ता और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करनेवाली शिवांगी क्षितिजा सौरव उपस्थित थी। दोनों वक्ताओं ने अपने अनुभव, उपलब्धियां और विकसित भारत के लिए अपनी दृष्टि साझा करके विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मौके पर प्रोवाइस चांसलर प्रो डॉ मिलिंद रजिस्ट्रार डॉ शिवप्रताप वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.