रांची, सितम्बर 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि ने सोमवार को मेंटल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राथमिकता के आधार पर प्रथम वर्ष में नामांकित छात्राओं को मानसिक तनाव का सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हॉस्टल वार्डन आयशा खान ने किया। जानकारी दी गई कि 16 से 29 वर्ष के बच्चों में से 16% बच्चे किसी न किसी कारण से मानसिक तनाव से ग्रसित हैं। बच्चों का मानसिक, शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक स्तर पे मजबूत रहना जरूरी है। उप-कुलपति प्रो मिलिंद ने जीवन में माइंडफुलनेस का महत्व विषय पर जानकारी दी गई। कैंपस डायरेक्टर डॉ अनिल कुमार मिश्र ने स्ट्रेस कम करने का उपाय छात्राओं को बताया। प्रो बीएन सिन्हा ने प्रोफेशनल स्तर पे मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के उपायों की चर्चा की गई। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.