रांची, जनवरी 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि के उन्नत भारत अभियान सेल के छात्रों ने वृद्ध असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। छात्रों ने आपसी सहयोग से नारायण सोसो और जनुम गांव में 90 कंबल का वितरण किया। कंबल का वितरण मुखिया सीमा देवी, नारायण सोसो के ग्राम प्रधान सुखराम उरांव और जनुम के ग्राम प्रधान महावीर मुंडा ने किया। छात्रों ने बताया कि कंबल वितरण का उद्देश्य गरीबों के सेवा के साथ स्थानीय समुदायों से जुड़ना है। इस दौरान छात्रों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनकी आवश्यकताओं को नोट किया। कार्यक्रम का समन्वय समन्वयक डॉ लोपा मुखर्जी सतपती ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.