रांची, मार्च 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि अनगड़ा और झारखंड सरकार टूलरूम ने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों को उन्नत विनिर्माण तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। समझौते पर जेजीटीआर के प्रिंसिपल एमके गुप्ता और विवि के रजिस्ट्रार डॉ अनिल कुमार मिश्र ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान यूएमयू की कुलपति प्रो मधुलिका कौशिक और एकेडमिक्स के डीन प्रो बीएन सिन्हा भी मौजूद थे। समझौते के तहत जेजीटीआर विवि के फैकल्टी और छात्रों को अपनी प्रयोगशालाओं और विनिर्माण सुविधाओं का दौरा करने की अनुमति देगा। दोनों संस्थानों ने संयुक्त अनुसंधान परियोजना विकास और डिजाइन एवं विनिर्माण के क्षेत्र में परामर्श गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए अपने संसाधनों को साझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.