रांची, जनवरी 27 -- अनगड़ा। प्रतिनिधि उषा मार्टिन विवि अनगड़ा में मंगलवार को चार दिनी वार्षिक खेलकूद एवं वार्षिक महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया। उद्घाटन प्रो वीसी प्रो मिलिंद और रजिस्ट्रार डॉ शिव प्रताप वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उनके शैक्षणिक विकास का आवश्यक हिस्सा बताया। इस आयोजन का समन्वय डॉ जयंतिका पाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार और बुधवार को 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और कबड्डी शामिल किया गया है। वार्षिक महोत्सव का आयोजन 29 और 30 जनवरी को किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.