सहारनपुर, मई 31 -- रामपुर मनिहारान उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड लखनऊ की 14 सदस्यों की कार्यकारिणी में उषा देवी पत्नी आनंद सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया। उप्र सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड लखनऊ की 14 सदस्य की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन राज्य सरकार के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। जिसमें उपसभापति ऋषि कांत राय आजमगढ़ परिक्षेत्र ने गांव जानखेड़ा निवासी ऊषा देवी पत्नी आनंद सिंह को सदस्य सहारनपुर मंडल परिक्षेत्र का सदस्य नामित किया है। 1964 में गठित सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड लखनऊ में प्रथम बार कोई प्रतिनिधि सहारनपुर जनपद से कार्यकारिणी में शामिल हुआ है। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड लखनऊ का कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह ने अपने आवास पर उषा देवी को शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.