रांची, फरवरी 13 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के उषामातू टिकराटोली स्थित एक कुएं से बुधवार को पुलिस ने अधेड़ महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान 56 वर्षीय कांति कुमारी के रूप में की गई है। कुएं में शव मिलने की सूचना मिलते ही रातू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। इस संबंध में मृतका के भाई जयगोविंद महतो ने रातू थाने में अस्वाभाविक मौत (यूडी केस) का मामला दर्ज कराया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला अविवाहित थी। परिजनों ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से घर से लापता थी। काफी खोजबीन और प्रयास के बाद उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। बुधवार को उनका शव घर के पास स्थित कुएं में मिला। रातू पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.