लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- शहर से सटी उल्ल नदी में एक इंसानी पैर का पंजा पानी में उतरता हुआ देखा गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंजे को बाहर निकलवाया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया। पुलिस उसका डीएनए कराएगी। गुरुवार की सुबह शहर से सटी उल्ल नदी में एक इंसान के पैर का कटा हुआ पंजा पानी में बहता हुआ जा रहा था। लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंजे को लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। पुलिस को नदी में और कोई शरीर के पार्ट नहीं मिले हैं। पुलिस में पंजे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया है। पंजे के सहारे मृतक की पहचान करना संभव नहीं है। पुलिस उसका डीएनए करा रही है। ताकि मृतक की पहचान हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...