रांची, मार्च 23 -- तमाड़, प्रतिनिधि। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की संयुक्त तत्वावधान राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा रविवार को विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की गई। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुमताज आलम इन विद्यालयों का निरीक्षण कर सभी विद्यालय में केंद्राधीक्षक के मार्गदर्शन में परीक्षा पूरी कराई। वहीं प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में 211 केन्द्र बनाए गए थे। इसमें 2443 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। सफल परीक्षार्थियों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.