मधेपुरा, फरवरी 22 -- मधेपुरा। शहर के नायडू मेडिकेयर एण्ड रिसर्च सेंटर का द्वितीय स्थापना दिवस डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने शनिवार को उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर निदेशक द्वय चंद्रशेखर कुमार और डॉ. नायडू कुमारी ने कहा कि पटना दिल्ली की तरह मेट्रो जैसी सुविधा और चिकित्सीय गुणवता मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। खगड़िया, पूर्णिया अररिया जैसे निकटवर्ती जिले से मरीजों का आना यह दर्शाता है कि नायडू मेडिकेयर एंड रिसर्च सेन्टर की निदेशिका डॉ. नायडू न सिर्फ मधेपुरा बल्कि कोसी के प्रसिद्ध चिकित्सकों में शुमार है। निदेशक चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि एएनसी क्लासेस सहित गर्भावस्था के दौरान मानसिक चिकित्सा और योग चिकित्सा के माध्यम से मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की भी पहल की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. रविशंकर डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. न...