मिर्जापुर, जनवरी 15 -- चुनार। नगर के गंगेश्वर नाथ स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा चुनार में सिख समाज के लोगों ने मंगलवार की रात लोहिड़ी पर्व को परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवाणी पाठ और शबद कीर्तन से हुआ। जिसके बाद अरदास के साथ पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई। लोहड़ी की अग्नि के चारों ओर संगत ने परिक्रमा करते हुए परिवार, समाज और विश्व की खुशहाली की कामना की। लोहड़ी में तिल, मूंगफली, रेवड़ी, लाई-चिउड़ा और गजक अर्पित कर परंपरा निभाई गई। साथ ही पंजाबी लोक संस्कृति को समृद्ध करते हुए लोकगीतों पर युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भांगड़ा व गिद्दा कर उत्सव की खुशियां साझा की गई। अंत में संगत को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार चतरपाल सिंह, दलजीत सिंह, सतिंदर पाल सि...