बदायूं, फरवरी 10 -- बिसौली। नगर की साईं विहार कॉलोनी स्थित संकट हरण साईं धाम मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर साईं राम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में साईं बाबा की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पालकी का भव्य स्वागत किया। भजनों और संकीर्तन की धुन पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे झूमते हुए नजर आए। सभी ने साईं बाबा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में विधिवत आरती की गई और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण हुआ। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में नीरज वार्ष्णेय, देवेश, अर्जुन, दिव्यांशी, खुश...