मिर्जापुर, जनवरी 1 -- मिर्जापुर। विंध्यधाम में उल्लास और उमंग के बीच नववर्ष मनाया जाएगा। इसमें होटल की लॉबी होगी, गुलाब, सूरजमुखी और ग्लेडियस के फूलों से सजे गुलदस्ता की खुशबू तो होगी ही। साथ में जगत कल्याणी मां विंध्यवासनी के दर्शन-पूजन और आशीर्वाद लेकर वर्ष के पहले दिन का शुभारंभ करने की पूरी तैयारी है। यही वजह है कि जनपद ही नहीं दूर दराज के माता रानी के भक्त विंध्यधाम में एक दिन पूर्व ही पहुंचकर होटल, लॉज और धर्मशालाओं में पहुंचकर अपने कमरे सुरक्षित कर लिए हैं। विंध्यधाम के सारे होटल, लॉज और धर्मशाला फूल हो गए हैं। उधर, मां विंध्यवासिनी का मंदिर परिसर, परिक्रमा पथ अभियान चलाकर विशेष रूप से सफाई की गई। मां के धाम में रात ठहरने वाले श्रद्धालु नए साल यानि एक जनवरी की भोर में गंगा स्नान कर मां के दरबार में मत्था टेक कर वर्ष की शुरुआत आशीर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.