प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 24 -- प्रतापगढ़। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन, त्याग और मानवता के संदेश को रंगों और रेखाओं के माध्यम से जीवंत किया। प्रतियोगिता में अवंतिका सिंह प्रथम, यशी श्रीवास्तव द्वितीय और अनुष्का पांडेय को तृतीय स्थान मिला। विद्यालय की डायरेक्टर अलका सिंह और राकेश सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...